सदर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 10 हजार रुपये के इनामी अपराधी दिनेश गाडरी व साथी प्रकाश जाट को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्टल मय मैगजीन, 03 जिंदा कारतूस व स्विफ्ट कार जब्त की गई। एसपी मनीष त्रिपाठी के निर्देशन में थानाधिकारी प्रेम सिंह की टीम ने यह कार्रवाई की है।