चूरू: शिव कॉलोनी में पकड़ा गया संदिग्ध युवक, कट्टे में मिला पीतल का घंटा और कबाड़
Churu, Churu | Sep 10, 2026 चूरू शहर की शिव कॉलोनी में संदिग्ध हालत में घूम रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। युवक के पास मिले सामान में पीतल का मंदिर का घंटा, चाकू और कबाड़ के कुछ बर्तन शामिल बताए गए हैं। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।