कामां: कैथवाड़ा पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई में एक ट्रैक्टर-ट्राली किया ज़ब्त
कैथवाड़ा थानाधिकारी ताराचंद शर्मा ने बताया कि भारतपुर आईजी व डीग एसपी कांबले शरण गोपीनाथ के निर्देशन में ऑपरेशन पृथ्वी के तहत कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी के दौरान अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई में एक ट्रैक्टर ट्राली को जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध नियम अनुसार कार्यवाही जारी है। शुक्रवार शाम 4 बजे मामले में मिली जानकारी।