सीतापुर: खैराबाद लहरपुर रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी, एक व्यक्ति हुआ घायल
जनपद के खैराबाद लहरपुर रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल घायल व्यक्ति को 108 एंबुलेंस से सीतापुर के जिला अस्पताल में मंगलवार को भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टर के द्वारा घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है