निम्बाहेड़ा: दहेज प्रताड़ना के 10 साल पुराने मामले में एक वांछित अभियुक्त को पुलिस ने मंगलवाड़ से किया गिरफ्तार
कोतवाली निम्बाहेडा थाने के दहेज क्रुरता के मामले मे 10 साल से फरार आरोपी को कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने मंगलवाड़ से गिरफतार किया है। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि विभिन्न प्रकरणों में वांछित अपराधियों की धरपकड़ कार्यवाही के तहत एएसपी चित्तौड़गढ़ परबत सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्री लाल राव के निर्देशन में थानाधिकारी कोतवाली द्वारा कार्रवाई की गई।