निम्बाहेड़ा: श्री कल्ला जी वेदपीठ से निकली वाहन रैली को विधायक कृपलानी ने केसरिया झंडी दिखाकर किया रवाना
मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ की ओर से 19 वें कल्याण महाकुंभ के प्रथम दिवस आयोजित होने वाली विशाल शोभायात्रा एवं भव्य कलशोत्सव को लेकर विशाल भगवामयी वाहन रैली के माध्यम से वेदपीठ से जुड़े वीर बालकों द्वारा संपूर्ण कल्याण नगरी में जन जागरण करते हुए समूचे वातावरण को कल्याणमयी बना दिया। विधायक श्री चंद्र कृपलानी ने झंडी दिखाकर रवाना किया।