निम्बाहेड़ा: शहर में कल्याण महाकुंभ की सतरंगी शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब
मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ के 19 वें कल्याण महाकुंभ के प्रथम दिवस ज्येष्ठ शुक्ला पूर्णिमा को निकाली गई सतरंगी शोभायात्रा में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। दशहरा मैदान स्थित ढाबेश्वर महादेव परिसर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा में हाथी, घोड़े, ऊंट, ऊंट गाड़िया, झांकियां, लगभग 250गांवों की प्रभात फेरियों के साथ 11स्थानीय बैंड, 21मालवीय ढ़ोल,मौजूद रहे।