बाराबंकी के नगर पंचायत बंकी क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर से रोने और चीखने की आवाजें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जहां 25 वर्षीय चांदनी का शव मिला।चांदनी की शादी करीब चार साल पहले हुई थी और उसका एक तीन साल का बेटा भी है।