मंझनपुर: अईमा मजरा पतेरिया गांव में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने युवक को लाठी-डंडे से पीटा, भागने पर मारी गोली
कौशाम्बीः ज़मीनी विवाद को लेकर चल रही पुरानी रंजिश में दबंगों ने युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। घात लगाकर बैठे हमलावरों ने युवक को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा और जब उसने भागने की कोशिश की तो उसके पैर में गोली मार दी। घटना चरवा थाना क्षेत्र के अइमा मजरा पतेरिया गांव की है। गंभीर रूप से घायल युवक को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया है।