गोरखपुर ट्रिपल मर्डर: नाबालिग ने बड़े भाई, भाभी और भतीजे को मौत के घाट उतारा
गोरखपुर। पारिवारिक विवाद में नाबालिग ने अपने बड़े भाई, भाभी और तीन वर्षीय भतीजे की धारदार हथियार से हत्या कर दी। यह घटना बासगांव थाना क्षेत्र के बलुआ गांव की है। सूचना पर रविवार की देर रात एसपी साउथ दिनेश पुरी, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
आरोपित पुलिस हिरासत में है।
पुलिस ने मृतकों की पहचान अमित गुप्ता, उनकी पत्नी रंजना गुप्ता और तीन वर्षीय पुत्र रेयान गुप्ता के रूप में की है। तीनों रात में एक ही कमरे में सो रहे थे।
स्वजन के अनुसार रात में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद सभी सोने चले गए। इसी दौरान देर रात ढाई बजे आरोपित उनके कमरें मे पहुंचा और सोते समय उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
सएसपी डॉ. कौस्तुभ मौके पर पहुंचे।
परिवारिक विवाद में देर रात हुई वारदात
घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी, एसपी दक्षिणी समेत स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी दक्षिणी दिनेश पुरी ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।
हिरासत में लेकर आरोपित से पूछताछ जारी
आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और घटना के पीछे की परिस्थितियों की गहन पड़ताल की जा रही है। पुलिस परिवार के अन्य सदस्यों और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है।
मृतक के पिता की तहरीर पर बांसगांव थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उधर, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या से क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग घटना को लेकर स्तब्ध हैं।
अपने पिता को कई बार चेतावनी दे चुका था
बचपन से अपने साथ हो रहे अत्याचार से कुंठित हो चुका था। अपने पिता को कई बार चेतावनी दे चुका था। मरना चाह रहा था अपने पिता को लेकिन भाई बार बार बीच में आ जा रहा थी। इसलिए उसने पहले भाई को रास्ते से हटाना चाहा। हमले के दौरान भाभी और भतीजे की नींद खुल गई तो आरोपित ने उन्हें भी मार डाला।
Hardoi, Hardoi | Jun 22, 2026