भरगामा: शंकरपुर पंचायत के वार्ड संख्या 07 से अज्ञात चोरों ने 3 भैंसों की की चोरी
भरगामा प्रखंड क्षेत्र के शंकरपुर पंचायत के वार्ड संख्या 07 से मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने गजेंद्र कूंवर के गोहाल से तीन दुधारू भैंस चुरा ली. गजेंद्र कूंवरने बताया कि रात करीब 11 बजे उठकर देखा तो गोहाल से भैंस गायब था परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उन्होंने आसपास खोजबीन की लेकिन भैंस का कोई अता पता नहीं चल सका है.