भरगामा: चरैया हाट के वार्ड-14 में सूने पड़े घर से लाखों की हुई चोरी
चरैया हाट के वार्ड संख्या 14 में सोमवार की देर रात चोरों ने रिटायर्ड शिक्षक विनय कुमार झा के सूने घर में धावा बोलकर लग भग लाखों के कीमती सामान चुरा लिए. चोरों ने देर रात मुख्य गेट का ग्रिल काटकर घर में प्रवेश किया व गोदरेज अलमारी के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, साड़ियां व अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया.