हुसैनाबाद: जपला में 3 लाख की लागत से बनेगा भव्य दुर्गा पूजा पंडाल
जपला रेलवे स्टेशन परिसर में इस वर्ष दुर्गा पूजा को भव्य रूप देने की तैयारी शुरू हो गई है। युवा बाल संघ की ओर से करीब 3 लाख रुपये की लागत से पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य से पहले विधिवत भूमि पूजन, मंत्रोच्चार और नारियल फोड़कर शुभारंभ किया गया। गुरुवार को जानकारी देते हुए कमेटी की पदाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष पंडाल की थीम फिल्म ‘बाहुबली