शिकोहाबाद: थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड के पास खोखा से हजारों का सामान चोरी, दी गई तहरीर
शैलेन्द्र यादव निवासी यादव कॉलोनी रोडवेज बस स्टैंड के पास एक खोखा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा है। बीती रात चोरों ने खोखा काटकर फ्रिज का कम्प्रेशन, 7600 रुपए व खोखे में रखा सामान चोरी कर ले गए। जब पीड़ित सुबह खोखा खोंलने के लिए पहुँचा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। दुकान से सारा सामान चोरी हो चुका था। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।