कोडरमा: कांग्रेस कोडरमा जिला कमेटी की बैठक में सभी वार्ड और बूथ कमेटी का नए सिरे से पुनर्गठन का लिया गया निर्णय
कॉन्ग्रेस की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि अगस्त माह के अंत तक सभी वार्डों और बूथों की कमिटी का नए सिरे से पुनर्गठन का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा अगस्त तक सभी बूथ कमेटी की बैठक आयोजित करने पर भी सहमति जताई गई। बैठक में चर्चा की गई कि लोकसभा चुनाव में हुई खामियों को दूर करते हुए पार्टी पूरी ताकत से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी करे।