बहराइच: बहराइच में तालाब में डूबकर 4 बच्चियों की मौत का मामला,मुख्यमंत्री ने किया शोक व्यक्त; परिजनों को 4 लाख देने के निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच में तालाब में डूबने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवगंतो के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए। सीएम ने मृतक बच्चियों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम योगी ने मृतक बच्चियों के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि ₹4 लाख तत्काल दिए जाने के निर्देश दिए।