बहराइच: सलारगंज ईदगाह रोड से पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मुकदमे में वांछित 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मुकदमे में वांछित तीन अभियुक्तों को सलारगंज ईदगाह रोड से गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना दरगाह शरीफ हरेंद्र कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुए मंगलवार को बताया कि तीन नफर अभियुक्तगण जो कि वर्ष 2023 के आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने सहित विभिन्न धाराओं के मुकदमे में वांछित थे को गिरफ्तार किया गया है।