बहराइच: रमपुरवा चौकी के पास पिकअप ने घर जा रहे दो छात्रों को मारी ठोकर,एक की हाल गंभीर,इलाज जारी
जिले के हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत रमपुरवा चौकी के पास स्कूल से घर जा रहे दो छात्रों को पिकअप ने ठोकर मार दी। इस हादसे में दोनों घायल हो गए। दोनो को स्थानीय अस्पताल ले जाए जाने के बाद एक की हालत गंभीर होने के बाद बहराइच अस्पताल के लिए डॉक्टर ने रिफ़र कर दिया। इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आये। वही छात्र का इलाज चल रहा है।