दतिया: ग्राम भदौना में एक व्यक्ति ने युवक के साथ की मारपीट व जाति सूचक गालियाँ देकर किया अपमानित, केस दर्ज
Datia, Datia | Sep 6, 2024 ग्राम भदौना में एक युवक के साथ एक व्यक्ति ने मारपीट कर जातिगत गालियां देकर अपमानित किया है। जिसको लेकर गोराघाट पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज किया है। वहीं शुक्रवार की शाम 07 बजे गोराघाट पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित युवक कल्ली उर्फ राजेन्द्र पुत्र रामदास पटवा के साथ आरोपी उपेंद्र रावत ने मामूली विवाद पर मारपीट की और जातिगत गालियां दी।