बहराइच: बहराइच बैराजों से छोड़ा गया 292355.00 क्यूसेक पानी, एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान को पार करने को बेताब सरयू लहरें
तराई व पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से बैराजों से पानी छोड़ा जा रहा है। शनिवार सुबह शारदा, गिरजा व सरयू बैराज से 292355.00 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी छोड़े जाने के बाद से सरयू नदी के एल्गिन ब्रिज पर नदी की लहरें खतरे के निशान को पार करने के नजदीक पहुंच गई है। शारदा बैराज से 109035 क्यूसेक, गिरिजा बैराज से 180107, सरयू बैराज से 3213 क्यूसेक पानी छोड़ा।