सुजानगढ़: चूरू में 24 घंटे में 3 बार तबादला, थानाधिकारी सुखराम चोटिया बने चर्चा का विषय
चूरू में थानाधिकारी सुखराम चोटिया का 24 घंटे में तीन बार तबादला होने से प्रशासनिक और आमजन में चर्चा तेज है। पहली सूची में उन्हें सुजानगढ़ सदर थानाधिकारी लगाया गया। शाम को आई दूसरी सूची में कोतवाली सुजानगढ़ का कार्यवाहक थानाधिकारी बनाया गया। अब तीसरी सूची में चोटिया को चूरू में कार्यवाहक लगाया गया।