देवरी: देवरी विधानसभा के समनापुर में पीने के पानी के लिए चक्का जाम
Deori, Sagar | Feb 22, 2025 देवरी विधानसभा के समनापुर गांव में जहाँ एक माह से पीने के पानी के लिए तरस रहे लोगों ने शनिवार सुबह 11 बजे चक्का जाम कर दिया। पीने का पानी भरने गई एक महिला अचानक बेहोश हो गई, जिसके बाद ग्रामीणों चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 1 महीने से लाइट नही है जिससे वह नाले के पानी पीने तक मजबूर है। कई बार शिकायत भी कर चुके हैं।