देवरी: छात्रा से मारपीट की घटना दबाने पर मढपिपरिया शाला के प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित
Deori, Sagar | Feb 17, 2025 देवरी विकासखंड की शासकीय माध्यमिक शाला मढ़पिपरिया के प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक राजौरिया को छात्रा से मारपीट की घटना को दबाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया। ज्वाइंट डायरेक्टर स्कूल शिक्षा मनीष वर्मा ने उनके खिलाफ यह कार्रवाई की। घटना 3 फरवरी की है, जब स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान एक बाहरी युवक ने स्कूल परिसर में छात्रा के साथ मारपीट की थी।