देवरी: देवरी के सहजपुर चौराहे पर परिजनों ने शव रखकर चक्का जाम किया
Deori, Sagar | Feb 18, 2025 सोमवार रात में तिलक वार्ड स्थित चिरान मशीन के पास पप्पू पिता मोहन पटेल निवासी खंडेराव का संदिग्ध अवस्था में शव मिला था। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने दोपहर 12 बजे सहजपुर चौराहे पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। परिजनों का आरोप है कि पप्पू की हत्या की गई है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने निष्पक्ष कार्यवाही का आश्वासन दिया है।