मंडी: मंडी रेंज में वन मित्र बनने पहुंचे 708 युवाओं में 606 पास
Mandi, Mandi | Feb 9, 2024 वन मित्र बनने के लिए आज मंडी फोरेस्ट रेंज में युवाओं की भागीदारी देखती ही बनी। वन मित्र की भूमिका में युवा हरियाली के सजग प्रहरी बनना चाहते हैं। आज वन मित्र भर्ती के लिए मापदंड एवं शारीरिक दक्षता की परीक्षा में मंडी के युवाओं ने अपना सौ फीसदी समर्पित किया है। 708 युवा वन मित्र बनने के लिए भर्ती में खड़े हुए। रिकार्ड 606 युवाओं ने परीक्षा पास कर ली हैं।