धनौरा: बछरायू थाना क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर से घर लौट रही महिला के साथ सरेआम छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा, मुकदमा दर्ज
पीड़िता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि यह घटना 15 जुलाई 2026 की शाम करीब 6 बजे की है। वह लिसडी स्थित अपने ब्यूटी पार्लर से काम खत्म कर घर लौट रही थी। गांव के बाहर क्रैशर के पास कुछ युवक शराब पी रहे थे। महिला को अकेला देखकर आरोपी पुष्पेंद्र (पुत्र जीतू), अंकित, अमित और दो अन्य अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया और अश्लील हरकतें व छेड़खानी करने लगे।