कन्नौज: सदर कोतवाली क्षेत्र के हैवतपुर कटरा गांव में मकान में हुई चोरी, उपकरण ले गए अज्ञात चोर
कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के हैवतपुर कटरा गांव में चोरी का मामला सामने आया है। मकान मालिक ने शुक्रवार को चोरी की जानकारी साझा की है। बंद मकान में मौजूद उपकरण चोरों ने पार कर दिए है। चौंकाने वाली बात यह रही की यहां घर में चोरों ने नल की टोंटी तक को नहीं छोड़ा।