कन्नौज: जिला कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को जैविक खेती से जुड़े किसान मेले का किया गया आयोजन
कन्नौज जिले में किसानों को जैविक खेती के प्रति जागरूक करने को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को किसानों को जैविक खेती के प्रति जानकारी दी गई। किसान मेले में जिले के कई कलस्टर से किसानों की मौजूदगी रही। कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को संबोधित करते हुए जैविक खेती के उपाय बताए हैं।