कन्नौज: जेरकिला के पास भारतीय पुरातत्व विभाग की सर्वेक्षण टीम ने अवैध निर्माण कार्य को रुकवाया, वीडियो आया सामने
कन्नौज में पुरातत्व विभाग की सर्वेक्षण टीम के द्वारा अवैध निर्माण को रुकवाया गया है। कन्नौज शहर में जेरकिला के पास यह अवैध निर्माण किया जा रहा था। नियमानुसार निर्माण न होने के कारण टीम के सदस्य ने पुलिस की मौजूदगी में पहुंचकर कार्य रुकवाया। पुरातत्व विभाग के पुराने किले के अंतर्गत 100 मीटर तक किसी भी प्रकार का निर्माण खनन नहीं किया जा सकता है।