कन्नौज: तहसीपुर पुल के निकट पिकप के टक्कर से हुई बाइक सवार की मौत, कोतवाली में पिकप नम्बर व अज्ञात चालक पर दर्ज हुआ मुकदमा
कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के तहसीलपुर पुल के निकट देर रात पिकप की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की हुई मौत के मामले में, परिजनों के द्वारा कोतवाली पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र के आधार पर कोतवाली पुलिस ने पिकअप नंबर व अज्ञात चालक पर दर्ज किया मुकदमा। जिसमें परिजनों ने बताया कि बाइक सवार कन्नौज से अपने घर जा रहा था।तभी पिकप चालक ने टक्कर मार दी जिसमें मौत हो गई।