बाजपुर कोर्ट में बक़ीलो ने शिकायत कर्ता के भाई को दौड़ाकर पीटा
बाजपुर से भ्रष्टाचार पर विजिलेंस का बड़ा प्रहार
सिविल न्यायालय में रिश्वतखोर कर्मचारी गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
ऊधम सिंह नगर के बाजपुर सिविल न्यायालय में विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नायब नाजिर ओम चौहान को ₹3,500 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि शिकायत मिलने के बाद कुमाऊं विजिलेंस ने जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत लेते ही दबोच लिया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी पर कोर्ट फीस के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं और लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे कुछ समय तक हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विजिलेंस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है और टीम अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।
बाजपुर कोर्ट में बक़ीलो ने शिकायत कर्ता के भाई को दौड़ाकर पीटा
Bajpur, Udham Singh Nagar | Jul 16, 2026