ऊंचाहार: मनऊ का इंदारा अरखा गाँव के पास दबंगों के हमले में तीन लोग घायल, मामले की जांच में जुटी पुलिस
ऊँचाहार के मनऊ का इंदारा अरखा गाँव के पास, दबंगों ने तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया, पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई हैं।अकोढ़िया गाँव के सोनकर पासी, वीरेंद्र व राजेश दो बाइकों से कोटराबहादुर गंज गाँव में आयोजित भंडारे में शामिल होने गये थे, वापस लौटते समय आधा दर्जन बाइक सवार दबंगों ने तीनों को मारपीट कर घायल कर दिया, जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।