झारडा: झारड़ा पुलिस ने गौवंश तस्कर को किया गिरफ्तार, 7 गौवंश सुरक्षित बरामद
Jharda, Ujjain | Jul 13, 2026 थाना झारड़ा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गौवंश तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त करीब 11 लाख रुपये कीमत की दो पिकअप गाड़ियां जब्त कर 7 गौवंश (केड़े) को सुरक्षित मुक्त कराया। पुलिस के अनुसार आरोपी संजय उर्फ संजू बंजारा (26 वर्ष) निवासी नवादा, थाना उन्हेल, जिला उज्जैन को गिरफ्तार किया गया है।