Big breaking news
हरदुआगंज पुलिस को बड़ी सफलता, पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
अलीगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना हरदुआगंज पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नाबालिग बच्चियों के साथ छेड़छाड़, दुष्कर्म के प्रयास और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त विवरण के अनुसार, दिनांक 24 जून 2026 को अभियुक्त द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री व भतीजी के साथ छेड़छाड़ करने, जबरन गलत काम करने का प्रयास करने तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया था। इस संबंध में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर थाना हरदुआगंज में मुकदमा अपराध संख्या 251/26 धारा 65(2)/76/351(2) बीएनएस (BNS) व 5(D)/6 पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।
पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी
थाना हरदुआगंज पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए मुखबिर की सूचना और सटीक सुरागकसी के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने संबंधित मुकदमे से जुड़े मुख्य अभियुक्त ऋषिपाल पुत्र होतीलाल, निवासी मोहल्ला अबुल फजल, कस्बा जलाली, थाना हरदुआगंज, अलीगढ़ को थाना क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त ऋषिपाल का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ थाना हरदुआगंज में निम्नलिखित मामले दर्ज हैं:
1. मु0अ0सं0 251/26 – धारा 65(2)/76/351(2) बीएनएस व 5(D)/6 पॉक्सो एक्ट (थाना हरदुआगंज, जनपद अलीगढ़)
2. मु0अ0सं0 42/21 – धारा 380/504/506 (थाना हरदुआगंज, जनपद अलीगढ़)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
इस सराहनीय कार्य को अंजाम देने वाली थाना हरदुआगंज की पुलिस टीम में निम्नलिखित अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे:
श्री हरिभान सिंह राठौड़ (प्रभारी निरीक्षक, थाना हरदुआगंज)
उ0नि0 जितेन्द्र राणा (थाना हरदुआगंज)
हे0का0 देवेन्द्र (थाना हरदुआगंज)
हे0का0 नीरज कुमार (थाना हरदुआगंज)
का0 अभिषेक त्यागी (थाना हरदुआगंज)
Koil, Aligarh | Jul 6, 2026