श्यामशाह मेडिकल कॉलेज रीवा का वीडियो संदेश
चिकित्सालय में अनधिकृत वीडियोग्राफी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही भ्रामक खबरों पर PRO की सफाई
श्यामशाह मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध चिकित्सालय, रीवा की ओर से सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही भ्रामक खबरों एवं अनधिकृत वीडियोग्राफी के संबंध में संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक द्वारा वीडियो संदेश जारी किया गया है।
वीडियो संदेश के माध्यम से चिकित्सालय प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि अस्पताल परिसर में अनधिकृत रूप से वीडियो बनाना एवं प्रसारित करना मरीजों की गोपनीयता, सुरक्षा और चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को प्रभावित कर सकता है। इसी विषय को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के संबंध में प्रशासन ने अपना पक्ष रखा है।
PRO श्यामशाह मेडिकल कॉलेज रीवा / जनसंपर्क मध्यप्रदेश द्वारा जारी वीडियो संदेश में चिकित्सालय से संबंधित वास्तविक स्थिति को समझने और भ्रामक जानकारी से बचने की अपील की गई है।
Gopadbanas, Sidhi | Sep 12, 2026