किच्छा में भाजपा संगठन विस्तार के तहत पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को प्रदेश प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आठ नए प्रदेश प्रवक्ताओं की नियुक्ति की है, जिसमें दो बार के विधायक राजेश शुक्ला भी शामिल हैं। नियुक्ति के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, मेयर विकास शर्मा समेत कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। राजेश शुक्ला ने जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेश नेतृत्व और मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि वे पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।