धौलपुर: एसपी सहित पुलिस ने चंबल नदी के घाट पर छापा, अवैध बजरी से भरे 31 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागे
सुप्रीम कोर्ट से प्रतिबंधित चंबल बजरी को लेकर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए एसपी के साथ धौलपुर पुलिस ने एक साथ चंबल बजरी से भरी 31 ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा है। पुलिस की कार्रवाई के दौरान बजरी कारोबारी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए। घड़ियाल अभ्यारण क्षेत्र होने की वजह से चंबल नदी से बजरी निकासी पर पूरी तरह से प्रतिबंध हैं। जिसके बावजूद