बौंसी: बेलाटांड़ के पास पुलिस ने अवैध बालू से लदे दो ट्रैक्टर किए जब्त
Bausi, Banka | Feb 19, 2025 बंधुआ कुरावा थाना क्षेत्र के बेलाटांड़ समीप से पुलिस ने अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। बुधवार करीब 1:00 बजे बंधुआ कुरावा थाना अध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। हालांकि पुलिस को देखते ही दोनों ट्रैक्टर चालक वाहन को खड़ी कर मौके से फरार हो गया।