पडरौना: कुशीनगर के जिलाधिकारी ने विकास भवन का किया निरीक्षण, विभागीय कार्यों की समीक्षा कर दिए दिशा-निर्देश
कुशीनगर डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने आज विकास भवन का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों के कार्यों, कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्यालय परिसर की साफ-सफाई आदि का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं अभिलेखों के समुचित और अद्यतन प्रबंधन के निर्देश भी दिए। निरीक्षण की शुरुआत सीडीओ के कक्ष से हुई, जहाँ स्टेनो कक्ष का भी निरीक्षण किया।