बिछिया: औरई स्कूल में छात्रों को मिल रहा तकनीकी प्रशिक्षण, ऑन जॉब ट्रेनिंग से बढ़ रहा आत्मविश्वास
बिछिया विकासखंड के औरई स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा के तहत आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 23 मई, शनिवार को दोपहर 12 बजे स्कूल प्रबंधन ने जानकारी देते हुए बताया कि समग्र शिक्षा अभियान, एनएसक्यूएफ परियोजना और जीके एजुकेशनल ट्रस्ट के सहयोग से यह ऑन जॉब ट्रेनिंग 2 मई से 30 मई तक आयोजित की जा रही है।