महोबा: ऐतिहासिक कजली मेले की सुरक्षा तैयारियां तेज, एएसपी व एसडीएम ने किया कीरत सागर तट का निरीक्षण
Mahoba, Mahoba | Aug 6, 2026 ऐतिहासिक कजली मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। गुरुवार शाम एएसपी वंदना सिंह और एसडीएम सदर शिवध्यान पांडेय ने मेला स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने पर्याप्त पुलिस बल, सादे कपड़ों में जवानों की तैनाती, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीवी, पार्किंग, रूट डायवर्जन और नो-व्हीकल जोन की व्यवस्था के निर्देश दिए।