अशोक नगर: मूकबधिर मासूम से दरिंदगी का मिला इंसाफ तीनों दोषियों को जिला न्यायालय ने प्राकृतिक जीवन तक उम्रकैद की सुनाई सजा
अशोकनगर की 10 वर्षीय मूकबधिर दिव्यांग बालिका से सामूहिक दुष्कर्म के बहुचर्चित मामले में जिला न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने तीनों दोषियों को उनके शेष प्राकृतिक जीवन तक आजीवन कारावास और 20-20 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। वर्ष 2025 में हुई इस जघन्य वारदात के बाद पुलिस ने महज 24घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार कर 38 दिनों में विवेचना पूरी की