पीरो: तरारी में औचक निरीक्षण में खुली लापरवाही, कई कर्मी नदारद, वेतन रोकने का आदेश
Piro, Bhojpur | May 21, 2026 पीरो अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कांत उपाध्याय ने गुरुवार को तरारी प्रखंड के विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर कार्य व्यवस्था की हकीकत जानी। इस दौरान प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, प्रोग्राम कार्यालय और सीएचसी तरारी समेत कई विभागों में बड़ी लापरवाही सामने आई, जहां कई कर्मी अनुपस्थित पाए गए।