भादरा: क्रय-विक्रय सहकारी समिति की 63वीं वार्षिक आमसभा का आयोजन
भादरा में क्रय-विक्रय सहकारी समिति की 63वीं वार्षिक आमसभा अध्यक्ष भागीरथ ढाका की अध्यक्षता में हुई। विधायक संजीव बेनीवाल ने किसानों व ग्रामीणों के हित में सहकारी समितियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। मुख्य व्यवस्थापक मंजू देवी ने वर्ष 2025-26 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। सभा में समिति पदाधिकारी, सदस्य व ग्राम सेवा समितियों के अध्यक्ष मौजूद रहे।