रेवदर: रेवदर में सांसद लुम्बाराम चौधरी ने बाईपास निर्माण में तेजी लाने की मांग की, NH पर फोरलेन बाईपास कार्य का आग्रह
Reodar, Sirohi | Jun 9, 2026 जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी ने क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़क एवं बाईपास परियोजनाओं को लेकर जयपुर में सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के मुख्य अभियंता से मुलाकात कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने की मांग की। सांसद ने मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपते हुए झेरड़ा-मंडार-रेवदर-सिरोही राष्ट्रीय राजमार्ग-168 के फोरलेन निर्माण तथा मंडार, रेवदर और सिरोही के प्रस्तावित