कंचनवाड़ी में पीसीसी सड़क मरम्मत कार्य का शुभारंभ, जिप सदस्य खोशी देवी का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
टेढागाछ कालपीर,पंचायत के ग्राम कंचनवाड़ी में रविवार को माननीय जिला परिषद सदस्य खोशी देवी ने पीसीसी सड़क मरम्मत कार्य का विधिवत शुभ उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिला परिषद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद मांझी, वार्ड सदस्य तेज नारायण सिंह, पूर्व मुखिया सुभाष पंडित, बादल मंडल, बाबुल मंडल, भीम प्रसाद सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं महिलाएं मौजूद रहीं।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने जिला परिषद सदस्य खोशी देवी का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया तथा वर्षों से लंबित सड़क मरम्मत कार्य शुरू कराने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क लंबे समय से जर्जर अवस्था में थी। बरसात के मौसम में कीचड़ और जलजमाव के कारण लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। स्कूली बच्चों, किसानों, बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष रूप से परेशानी झेलनी पड़ती थी।
ग्रामीणों ने कहा कि सड़क मरम्मत कार्य शुरू होने से अब लोगों को राहत मिलेगी और आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुगम होगा। उन्होंने जिला परिषद के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना करते हुए खुशी जताई और उम्मीद व्यक्त की कि क्षेत्र में विकास कार्य इसी तरह निरंतर जारी रहेंगे