लौचा कनकी नदी में डूबी युवती, NDRF की टीम तलाश में जुटी
बहादुरगंज के लौचा निवासी महबूब साहब की बेटी आज सुबह कपड़े धोने के लिए कनकी नदी गई थी, जहां वह डूब गई।
हादसे के बाद से अब तक युवती का शव नहीं मिला है। NDRF की टीम नाव के साथ लगातार खोजबीन कर रही है।
रेस्क्यू अभियान के दौरान क्षेत्र संख्या 5 के जिला पार्षद इमरान साहब भी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे।