रुदौली: बाबा बाजार थाना क्षेत्र में युवक से अभद्रता के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने कहा- पैसे के लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद
खबर बाबा बाजार थाना क्षेत्र के सैदपुर चौकी क्षेत्र की है, जहां का 1 वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार की शाम 5 के आसपास वायरल हुआ है, जिसमें बाइक चोरी की शिकायत करने पहुंचे युवक पर पुलिस द्वारा अभद्रता करने का आरोप लगाकर वीडियो वायरल किया गया, देर शाम थानाध्यक्ष बाबा बाजार शैलेंद्र कुमार आजाद ने बताया कि मामला पैसे के लेन देन का है, दोनों पक्षों को बुलाया गया है।