रुदौली: सिद्ध पीठ मां कामाख्या धाम मंदिर परिसर में दुरदुरिया पूजन के साथ महोत्सव का हुआ आगाज, 1100 सुहागिनें हुई शामिल
खबर रुदौली तहसील के सुप्रसिद्ध सिद्ध पीठ मां कामाख्या धाम की है, जहां मां कामाख्या धाम महोत्सव का आगाज गुरुवार से किया गया, महोत्सव की शुरुआत मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने 1100 सुहागन महिलाओं के साथ दुरदुरिया पूजन में शामिल होकर किया, वही मां कामाख्या धाम महोत्सव के संरक्षक क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव सहित रहे ।