रुदौली: मां कामाख्या धाम महोत्सव के दूसरे दिन 121 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, विधायक ने भी दिया आशीर्वाद
खबर रुदौली तहसील के मां कामाख्या धाम की है, जहां मां कामाख्या धाम महोत्सव का आगाज गुरुवार को राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव द्वारा उद्घाटन कर किया गया, रात्रि के समय भोजपुरी स्टार पवन सिंह का रंगारंग कार्यक्रम हुआ, वहीं दूसरे दिन शुक्रवार को सामूहिक विवाह समारोह में 121 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, विधायक रामचंद्र यादव सहित लोगों ने आशिर्वाद दिया।